- Hindi News
- स्थिर सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें : भगत
स्थिर सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें : भगत
बोकारो | मजबूतसरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। यह कहना है विकास भारती के सचिव अशोक भारती का। वे राज्य भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के क्रम में वृहस्पतिवार को सेक्टर तीन डी में विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें इसके लिए वह मतदाताओं को जागरूक कर बूथ तक भेजने का कार्य करेंगे। भगत ने कहा कि जब राज्य में स्थिर सरकार बनेगी तभी यहां का विकास कार्य भी तेजी से हो होगा। कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं का चुनाव में भागेदारी सुनिश्चित हा़े। जागरूकता अभियान का संचालन मोबाइल मेडिकल यूनिट कसमार के शिव कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मोबाइल मेडिकल यूनिट जनजागरण केंद्र के भूपेंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, कमलनाथ महतो, रंजीत कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार, जगदीश चंद्र महतो सहित काफी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।