पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों के हित में काम करती है कांग्रेस : अषाढ़ी

गरीबों के हित में काम करती है कांग्रेस : अषाढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | चंदनकियारीविस सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अषाढ़ी बाउरी ने कई गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने सिमुलिया, गलगलटांड़, चंदनकियारी, गम्हरिया, झालबड़दा, आमायनगर, बरमसिया सहित कई गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों के हित में काम करती है। उनके मान सम्मान के लिए कांग्रेस ही सोचती है। अपने हक आैर सम्मान के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करें। कांग्रेस की सरकार से ही राज्य का विकास संभव है। कांग्रेस समर्थित पिछली सरकार ने राज्य में जितना विकास किया, उतना भाजपा के 12 साल के शासनकाल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। महंगाई कम करने में विफल रही, बेरोजगारों को रोजगार देने की जगह एक साल तक नौकरियों पर प्रतिबंध लगा दिया। अब विस चुनाव में भी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लेकिन चंदनकियारी की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी। दौरा में देवाशीष मंडल, गोउर कर्मकार, जगबंधु बाउरी आदि शामिल थे।

जनसंपर्क करते अषाढ़ी बाउरी।