झारखंड को संवारना है : सिंह
बोकारो | इसविधानसभा चुनाव में अब झारखंड को संवारने की बारी है। इसका गुरुतर दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उसके शुभचिंतकों पर है। यह कहना है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनय कुमार सिंह का। उन्होंने कहा कि बोकारो के कार्यकर्ताओं तमाम शुभचिंतकों को आगामी 14 दिसंबर को होने वाले मतदान में यह सुनिश्चित करने का स्वर्णिम अवसर है कि इस चुनाव में उनकी भावनाओं आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला युवा प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं स्नेही समाज की हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा प्रत्याशी विरंची को समर्थन दिया जाएगा। इस मौके पर सूर्यकांत गुप्ता, दिलीप कुमार, केसी प्रसाद, श्यामसुंदर साह, महावीर साहू भारती, अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बोकारो वैश्य सहकारिता साख समिति की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष जयप्रकाश वर्णवाल, ओमप्रकाश, सूर्यकांत आदि कई लोग मौजूद थे।