बोकारो. केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के पक्ष में सेक्टर दो में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बोकारो की जनता से अपील की कि यहां से भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण को भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजने का काम करें। केंद्र राज्य दोनों जगहों पर एक ही दल की सरकार होने से विकास भी तीव्र गति से होगा।
सभा को संबोधित करने वालों में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, बिहार के मधुबनी के विधायक विनोद नारायण झा, जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण, जिला परिषद के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, बेरमो के प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय, कमलेश राय, धर्मवीर सिंह आदि के नाम शामिल हैं।
सुरक्षा का सख्त का था इंतजाम
हवाई अड्डे से लेकर सभास्थल तक गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर सुरक्षा का सख्त इंतजाम था। सुरक्षा एसपीजी के कमांडो के जिम्मे थी। हवाई अड्डे के अंदर भी सबको प्रवेश की अनुमति नहीं थी। सभास्थल पर मंच पर गिने-चुने नेताओं को ही बुलाया गया।