साजिश कर रही मोदी एंड कंपनी
मोदीवादाखिलाफी कर देश को कॉरपोरेट घराने में गिरवी रखकर लोगों को कंगाल बना रहे हैं। मोदी एंड कंपनी अब झारखंड को लूटने की साजिश कर रही है। इसलिए बोकारो के मतदाताओं को सोच समझकर युवा प्रत्याशी राजेश महतो को गाजर छाप पर वोट देकर विजयी बनाएं। यह कहना है बिहार के पूर्व मंत्री अकलू राम महतो का। वे सेक्टर नौ स्थित वैशाली मोड़ के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीबों और मजदूरों को लूटने के लिए दिल्ली-पटना और रांची से लोग रहे हैं। पांच बार बोकारो का विधायक रहने वाले लोगों को झूठा वादा कर फिर वोट मांग रहे हैं। वे पांच बार बोकारो के लोगों को छलने के सिवाय कुछ नहीं किया है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने लोगों से आशीर्वाद मांगा। यहां उपस्थित लोगों ने उन्हें विजय बनाने का वचन दिया। सभा से पहले चुनाव जुलूस बोकारो हवाई अड्डा से भारी संख्या में आरंभ होकर लेक रोड, महात्मा गांधी मोड़ होते हुए सिटी सेंटर से जैविक उद्यान, कालीबाड़ी, सेक्टर आठ नौ होकर वैशाली मैदान पहुंचा।
सभा को संबोधित करते राजेश महतो।