पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजीएसईएसटीसी से 32 का हुआ चयन

जीजीएसईएसटीसी से 32 का हुआ चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजीएसईएसटीसी से 32 का हुआ चयन

बोकारो | जीजीएसईएसटीसीबोकारो संस्थान के सचिव हरभजन सिंह द्वारा 9 दिसंबर से प्लेसमेंट सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। इस प्लेसमेंट (वोना टेक्नोलॉजी फरीदाबाद, पिंगा स्कूल) कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया एवं 32 छात्रों का चयन कठिन मानकों एवं ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया गया। चयनित छात्रों को 1.8 लाख से 3.6 लाख तक वेतन मान्य किया गया। प्लेसमेंट सप्ताह के आयोजन हेतु संस्थान द्वारा ब्लिभ इनकोरपोरेशन को अधिकृत किया गया है एवं सचिव ने यह भी बताया कि भविष्य में छात्रों के सुनहरे करियर के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के विद्वानों एवं कारपोरेट जगत के जानी-माने अधिकारियों को भी छात्रों को मार्गदर्शन हेतु बुलाया है। चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्थान के प्राचार्य, उपप्राचार्य, डीन एवं प्लेसमेंट अधिकारी तथा सहमत शैक्षणिक स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।