ठगी जा रही है जनता : अजय सिंह
बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह का भवानीपुर साइड में स्वागत किया गया। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो की जनता 40 वर्ष से ठगी जा रही हैं। सभी नेता चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं और बड़े-बड़े वादे करते हैं। इसके बावजूद यहां की मूलभूत समस्याएं जस की तस हैं। जनप्रतिनिधि जनता की भावना के साथ खेलते हैं। वहीं गुरुवार को बोकारो, राज्य और अंतर राज्य के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने मोटर साइकिल रैली निकालकर अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। पूर्व फुटबॉल सेक्रेट्री बी एन सिंह ने कहा कि बोकारो के सभी खेलों के स्तर को मिटाने में बोकारो के जनप्रतिनिधियों का बहुत बड़ा हाथ है। पांच बार विधायक रहे समरेश सिंह ने कभी खेल और खिलाड़ियों के बारे में किसी तरह की पहल नहीं की है। अजय सिंह ने कुसुम टिकरी, चैनपुर, झोपड़ो, गुड़गुड़ी, धर्मपुरा, कुशलबांधा, पिड़रगोड़िया आदि क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर अमीर हुसैन, नाजीर, परशुराम, वाहिद अंसारी, उषा देवी, दिलीप कुमार सिंह, रमेश सिंह, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, रवि, सुशील, पप्पू, मंटू, राकेश, रणधीर, रामाबाबू सिंह, प्रताप, महेश, अखिलेश आदि उपस्थित थे।
चुनावी सभा में उपस्थित अजय सिंह और अन्य लोग।।