क्वार्टर फाइनल में सरदार पटेल स्कूल
बोकारो | सरदारपटेल पब्लिक स्कूल ने एमआर क्रिकेट क्लब को 53 रनों से हराकर बोकारो जिला प्लेट ग्रुप टी-20 नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ट्रेनिज हास्टल में खेले गए मैच में टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार पटेल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन का स्कोर बनाया। निशांत मुकेश ने 2-2 तथा भागीरथ सुजीत ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एमआरसीसी की टीम भोला की घातक गेंदबाजी के आगे 19.2 ओवर में 121 रन बनाकर आल आउट हो गई। भोला ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3, बलराम ने 11 रन देकर 2, रोहित ने 23 रन देकर 2 राजेश ने 1 विकेट लिए। एमआरसीसी के आशीष ने 22 राजू ने 21 निशांत ने 20 रनों का योगदान दिया।