पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों को दिलाएंगे पूर्ण अधिकार: बाबूलाल मरांडी

पंचायतों को दिलाएंगे पूर्ण अधिकार: बाबूलाल मरांडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> जेवीएम की सरकार बनी तो टेट पास पारा शिक्षकों की होगी बहाली

> पिंड्राजोरा और डूंगरीगोड़ा में बाबूलाल की चुनावी सभा आयोजित

भास्करन्यूज | पिंड्राजोरा

भ्रष्टाचारमुक्त सरकार जेवीएम ही दे सकता है। धन पैसे से बनी सरकार ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। यह कहना है झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का। वे पिंड्राजोरा के बेड़ानी फुटबॉल मैदान और डूंगरीगोड़ा के हटिया मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेवीएम सरकार बनने पर सभी टेट पास प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को साठ दिनों के भीतर नजदीकी स्कूलों में बहाली और पंचायत को पूर्ण अधिकार दिलाने का काम करेंगे। पंचायत को पूर्ण अधिकार नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालूघाट नीलामी कर काफी पैसे अर्जित किया। मरांडी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कंघी छाप पर बटन दबाकर चंदनकियारी से अमर बाउरी को और बोकारो से इजराइल अंसारी को विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने बारी बारी से प्रदेश को लूटा। इन लोगों ने तांबा बेचा, लोहा बेचा, कोयला बेचा आैर बालू बेचा। उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो ऐसे लोग जेल में होंगे और लुटेरों की संपत्ति जब्त होगी। प्रत्याशी अमर बाउरी ने कहा कि विकास पुरुष कहलाने वाले चंदनकियारी के निवर्तमान विधायक लोगों से वोट मांग रहे हैं जबकि चंदनकियारी के 55 गांव में बिजली सहित अन्य सुविधाएं नहीं है। वहीं पांच वर्षों में शिक्षा का स्तर बद से बदतर हो गया है। गवाई बराज परियोजना कमीशन खाने के चक्कर में बदहाल स्थिति में है। डूंगरीगोड़ा में बोकारो के प्रत्याशी इजराइल अंसारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी नहीं राष्ट्र लूटने वाली पार्टी है। बोकारो विधायक विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जबकि गरबा पुल का चौड़ीकरण और चास जलापूर्ति योजना आज तक धरातल पर नहीं उतर सका। विस्थापितों की समस्या जस के तस है। इस अवसर पर कपिलेश प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जदयू छोड़कर झाविमो में शामिल हुए। जिसमें सविता गोप, अब्बू कलाम, नंदलाल दास, मुकेश सिंह आदि शामिल हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला प्रवक्ता बनमाली दत्ता, सिद्धेश्वर मुंडा, संतोष नायक, मुखिया नरेश सिंह चौधरी, चंद्रशेखर मांझी, विभाष महतो, कार्तिक गोरांई, शंकर गोरांई, खलिल अंसारी, राजदेव