- Hindi News
- आगू घारें बाबू, तबे बाहरें बाबू : हारू रजवार
आगू घारें बाबू, तबे बाहरें बाबू : हारू रजवार
80 बसंत पार कर चुके झामुमो प्रत्याशी अभी भी करते हैं खेत-खलिहान में काम
खलिहान में काम करते हारू रजवार।
> चंदनकियारी विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी हैं हारू
भास्करन्यूज | बोकारो
80वर्षीय हारू रजवार चंदनकियारी विधानसभा में झामुमो से चुनावी मैदान में हैं। जहां चुनावी माहौल में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सुबह से रात तक लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं 80 बसंत देख चुके हारू रजवार सुबह उठकर खेत-खलिहान के काम में लग जाते हैं। इस उम्र में भी वे खलिहान में धान के बिचाली को पीटकर उससे धान निकालते हैं। बकौल हारू रजवार अभी धनकटनी का समय है। अभी धान को खेत से खलिहान में नहीं लाएंगे तो समय चला जाएगा और उसे पशु चर जाएंगे। वे कहते हैं जब झारखंड आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते थे उस वक्त भी घर का काम करने के बाद समर में जाते थे। चंदनकियारी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बड़ाजोर के झांकटांड़ टोला निवासी बनमाली रजवार के पुत्र हारू रजवार साक्षर हैं, परन्तु राजनीतिक परिभाषा भली भांति जानते हैं। वे कहते हैं आगू घारें बाबू, तबे बाहरे बाबू यानि घर-परिवार के लोग अच्छे बोलेंगे तो बाहर के लोग भी अच्छे बोलेंगे। इसलिए पहले घर का काम निपटाने के बाद दूसरों के दु:ख-दर्द को दूर करने के लिए निकल पड़ते हैं। इनके दो पुत्र पंचू रजवार और भागीरथ कपरदार हैं। इनके पास कृषि योग्य भूमि एक एकड़ है। पूर्ण रूपेण समाज सेवा में लगे रहने वाले हारू के पास मात्र 3,39,700 रुपए की चल अचल संपत्ति है।
चारबार रहे विधायक
हारूचंदनकियारी का प्रतिनिधित्व चार बार कर चुके हैं। उन्होंने खेतीबारी करते हुए 1977 में चंदनकियारी की राजनीति में कदम रखा। 1980 के विस चुनाव में मासस प्रत्याशी के रूप में रजवार मैदान में आए और तत्कालीन विधायक रामदास राम को हराकर इस सीट पर कब्जा किया। 1985 में कांग्रेस की लता देवी माली से हारू चुनाव हार गए। 1990 में भाजपा के गोउर हरिजन से रजवार काफी कम अंतर से चुनाव हार गए। 1995 के चुनाव में निर्दलीय गोउर हरिजन ने पुन: हारू रजवार को करीब 200 मतों के अंतर से हराया। 2000 के चुनाव में इस सीट पर झामुमो उम्मीदवार के रूप में हारू ने निर्दलीय सतीश रजक को हराया। 2005 के चुनाव में झामुमो के हारू रजवार ने आजसू के उमाकांत रजक को हराया। वहीं 2009 के चुनाव में आजसू के उमाकांत रजक ने यह सीट