पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायल स्पोर्टिंग को 4 विकेट से हराया

रायल स्पोर्टिंग को 4 विकेट से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | नेपोलीक्रिकेट क्लब ने रायल स्पोर्टिंग क्लब को 4 विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गुरुवार को खेले गए मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल स्पोर्टिंग की पूरी टीम रवि कुमार की घातक गेंदबाजी के आगे 41.4 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई। रवि ने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 5, अतुल ने 9 ओवर में 31 रन देकर 3 राजू ने 1 विकेट लिए। सजल ने 29, राहुल ने 28 धीरज ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए नेपोली ने राजू के 36, अतुल के नाबाद 28 तथा तुषार योगेश के 25-25 रनों की मदद से 32. 4 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। अयान ने 31 रन देकर 2 तथा अजय सजल ने 1-1 विकेट लिए।