क्विज प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन
बोकारो | दिल्लीपब्लिक स्कूल, बोकारो के कक्षा 8 के विद्यार्थी आशीष हर्षवर्धन और नील परितोष ने प्रतिष्ठित बोर्नबीटा क्विज कांटेस्ट 2014 के टाप 4 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में स्थान बनाया है। कोलकत्ता में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित इस स्पर्धा में 3500 विद्यालयों के 35000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 16 विद्यालयों की टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित हुईं। डीपीएस बोकारो की टीम देश के टाप 4 फाइनलिस्ट टीमों में शामिल थीं। क्विज स्पर्धा में डीपीएस बोकारो के प्रदर्शन की सराहना प्रख्यात क्विज मास्टर डेरेक ब्रायन ने भी की। इस क्विज कांटेस्ट में सराहनीय प्रदर्शन के लिए डीपीएस के दोनों प्रतिभागियों आशीष हर्षवर्धन और नील परितोष को आई पैड और अन्य उपहार प्राप्त हुए। डीपीएस बोकारो की निदेशक प्राचार्या डा. हेमलता एस मोहन ने विद्यालय परिसर में क्विज स्पर्धा में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया।