पत्नीहंता पति को दोषी करार दिया
बोकारो | जिलाएवं सत्र न्यायाधीश बबीता प्रसाद की अदालत ने हरला थाना निवासी लक्ष्मण दास और उसकी मौसी को हत्या करने के आरोप में दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा शुक्रवार को सुनायी जाएगी। मामले में बहस अधिवक्ता आरके राय ने किया। मामले के अनुसार पचौरा निवासी लक्ष्मण दास की शादी चिंता देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही लक्ष्मण और उसकी मौसी बाला देवी ने उसे प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया था। इसी बीच लक्ष्मण और उसकी मौसी ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद हरला थाना में कांड संख्या 77/01 में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सत्रवाद संख्या 153/04 की सुनवाई करते हुए बबीता प्रसाद ने दोनों को दोषी करार दिया है। सजा शुक्रवार को सुनाई जाएगी।