विधायक को अपनी समस्याएं बताईं
बोकारो| झारखंडबेरोजगार विकास मंच एन के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक विरंची नारायण से मिला। मुलाकात के क्रम में चारों क्षेत्रों के प्रभारी विनोद गोस्वामी, ऋषिकेश पाण्डेय, चंद्रदीप मंडल तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओंं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उतरी क्षेत्र से जो भी संगठन विस्थापितों की लड़ाई लड़ रहे हैं वे वार्ता में 64 मौजा की मांगों को नहीं रख पा रहे हैं। मंच के सदस्यों ने मांग की है कि क्षेत्र के अनुसार ही प्रशिक्षण दिया जाए।