दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बोकारो थर्मल| नावाडीहथाना क्षेत्र के बुदगड़ा निवासी आदिवासी महिला सुगिया देवी (काल्पनिक नाम) ने बोकारो थर्मल थाना के सीसीएल कथारा क्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना के आउटसोर्सिंग में कार्यरत सुरक्षाकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी महिला के अनुसार जब वह कोयला चुनने गई थी तब उसके साथ यहां कार्यरत निजी सुरक्षा कर्मी नरेश यादव ने दुष्कर्म किया।