पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद का रहा मिलाजुला असर

बंद का रहा मिलाजुला असर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बेरमो/चंद्रपुरा

भाकपामाओवादियों द्वारा झारखंड बिहार बंदी का बेरमो मिलाजुला असर रहा। लंबी दूरी के वाहन नहीं चले। दुकानें खुली रही। कहीं-कहीं पर शटर गिराकर कार्य किया गया। बैंक, पोस्ट ऑफिसर आदि बंद रहे। रेलवे पटरी उड़ाने के बाद चंद्रपुरा स्टेशन में यात्रियों की भीड़ कम रही। कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। जबकि कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया गया। स्टेशन परिसर में यात्री रेल पटरी उड़ाने की चर्चा से खौफजदा दिखे। इस बंदी को लेकर चंद्रपुरा, भंडारीदह में बैंक, स्कूल बंद रहे। डीवीसी चंद्रपुरा के लिए कोयला छाई टांस्पोर्टिंग कार्य जारी रहा। चंद्रपुरा बाजार भी अन्य दिनों की तरह खुला रहा। वहीं गांधीनगर में माओवादियों की एक दिवसीय बंदी के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

पेट्राेल पंप नहीं खुलने से वाहनों की आवाजाही कम हुई। स्कूल वाहन नहीं चलने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। इस बंदी के कारण एसबीआई बोकारो कोलियरी के अलावा अन्य बैंकों में भी सामन्य दिनों की अपेक्षा व्यवसाय कम हुआ। कोलियरियों में उत्खनन कार्य जारी रहा। लेकिन ट्रांसपोर्टिंग बंद रही। पुलिस प्रशासन गश्ती करती रही। जबकि ललपनिया में भाकपा माओवादियों द्वारा झारखंड बंद का असर व्यापक रहा। टीटीपीएस में कोयला आपूर्ति ठप रही। यहां पर दुकानें यातायात के साधन बंद रहे। पोस्ट ऑफिस, बैंक विभिन्न विद्यालय भी बंद रहे।