प्रमाण पत्र का वितरण नामांकन शुरू
बोकारो। चीराचास स्थित सीएमसीई में निशुल्क स्कील ट्रेनिंग के 70 विद्यार्थियों काे प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेनिंग कोर्स मे नामांकन की शुरुआत भी हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डा. केएस राकेश, सहायक निदेशक अनुशा श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड शिल्पी पराशर, सीनियर फैकल्टी आरएन शर्मा, आशा शर्मा, एडमिशन को-आर्डीनेटर रीया बनर्जी, सावन कुमार, उषा कुमारी समेत अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित थे।