पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों में सही काम की प्रेरणा जरूरी : अरुण

बच्चों में सही काम की प्रेरणा जरूरी : अरुण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक समारोह के 200 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

भास्करन्यूज|बोकारो

गुरुवारको डीएवी सेक्टर चार के प्राइमरी विंग में 200 प्रतिभागी बच्चों को सिल्वर क्वाइन देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थी वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा, नृत्य कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाले यूकेजी से लेकर 10वीं तक के छात्र छात्राएं हैं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि शैशवावस्था से ही बच्चों को सही कार्य करने की प्रेरणा देना आवश्यक है। इस कार्य की संपूर्णता में अभिभावकों एवं शिक्षकों का योगदान आवश्यक है। मौके पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया उपस्थित बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए निर्देशिका रूपम एवं पूर्णिमा ने किया। वहीं शिफ्ट कोर्डिनेटर शैल बाला ने सभी विजेताओं को आगे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

येहै बड़ी उपलब्धि

रिपब्लिक डे के अवसर पर बोकारो क्लब में आयोजित नृत्य समारोह में लगभग 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें रूमेला एवं शुभलक्ष्मी के मार्गदर्शन में डीएवी सेक्टर चार को प्रथम स्थान मिला था। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित अभिभावक उपस्थित थे।