पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियाेगिता आयोिजत

खेलकूद प्रतियाेगिता आयोिजत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल| डीवीसीप्लस टू हाई स्कूल में वार्षक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार ने कहा कि खेलकूद से लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है विकास में सहयोग मिलता है। बच्चों काे खेलकूद शिक्षा दोनों लेकर चलने की जरूरत है। मौके पर उपमहाप्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरीय कार्मिक प्रबंधक पीके सिंह ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सिद्धि कुमारी एंड ग्रुप द्वारा रघुपति राघव राजा राम गीत पूजा कुमार एंड ग्रुप द्वारा नागपुरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। खेलकूद प्रतियागिता में कई प्रतियोगिता जूनियर सीनियर लड़का लड़कियों की सौ मीटर दौड, एक हजार मीटर, दो सौ मीटर वाकिंग रेस, सौ मीटर स्पीकिंग रेस, भाला फेंक, शॉटपुट, डीस्कस थ्रो आदि खेल खेला गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक केडी मिस्त्री धन्यवाद ज्ञापन एमके रघुवंशी ने की। मौके पर पीके सिंह, श्री विद्यापती, केके सिंह, एसके झा, इसा कुमारी, कुसुम कुमारी, बीके सिंह, सिमा बनर्जी, टोपो, आर लकडा, सहित कई लोग उपस्थित थे।