- Hindi News
- रंजीत ने ताज नाइट के प्रथम रनर अप का खिताब जीता
रंजीत ने ताज नाइट के प्रथम रनर अप का खिताब जीता
ताज नाइट में बढ़ाया बोकारो जिले का मान
भास्करन्यूज | बोकारो
निशानसेवा ट्रस्ट की ओर से जमशेदपुर में आयोजित ताज नाइट सीजन 06 का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो के रंजीत सिंह ने प्रथम रनर अप का खिताब हासिल कर बोकारो का मान बढ़ाया है। इस ताज नाइट में बोकारो के अलावा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोलकाता सहित अन्य बड़े शहरों से मॉडलों ने हिस्सा लिया था। रंजीत के इस खिताब के मिलने से यह साबित हो गया कि बोकारो ने सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि फैशन के क्षेत्र में भी राज्य और देश में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन करने के लिए इंडिया डांसिंग के श्रैय खन्त्रा खास तौर पर उपस्थित थे। प्रथम रनर अप का खिताब लेकर लौटे रंजीत ने कहा कि शुरू से ही उसे फैशन के प्रति काफी लगाव था। वह एक सफल मॉडल के साथ एक्टर बनकर अपने शकर का नाम ग्लैमर के क्षेत्र में रोशन करना चाहते थे।
खिताब प्राप्त काने वाले विजेता रंजीत।