आंखों के सामने बाइक ले भागे उच्चके
बोकारो| सेक्टर12 थाना क्षेत्र के आवास के बाहर से चोर दिनदहाड़े एक बाइक लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बाइक सेक्टर 12 के 1107 निवासी नागेंद्र दुबे की थी। उन्होंने शाम साढ़े चार बजे के करीब अपनी हीरो होंडा बाइक संख्या जेएच09एस 2714 को अपने घर के बाहर खड़ी कर घर में गए थे। इसी बीच दो लड़के उनकी बाइक लेकर चलते बने। हालांकि बाइक को ले जाते उनकी बेटी ने देख लिया और हो हल्ला किया। इसके बाद भी लड़के बाइक ले भागे।