पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने चंदनकियारी जनता के मान सम्मान को रखा गिरवी

विधायक ने चंदनकियारी जनता के मान-सम्मान को रखा गिरवी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चासप्रखंड के अलकुशा मोड़ पर आक्रोशित लोगों ने चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी का पुलता दहन किया। विधायक का पुतला दहन जनता दल यूनाईटेड के जिला महामंत्री के नेतृत्व किया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत विश्वास के साथ एनडीए के खिलाफ में अमर बाउरी को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाई थी। इसके बाद विधायक ने रुपए के लालच में चंदनकियारी की जनता के मान-सम्मान को गिरवी रखकर भाजपा का दामन थाम लिया। यह चंदनकियारी के लोगों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में लोगों ने अमर बाउरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता दल यूनाईटेड के जिला महामंत्री अर्जुन रजवार, जिप सदस्य राजा रंजन सहिस, हरेन दास, सुखदेव महतो, मंटू महतो, जयदेव महतो, लालमोहन महतो, चक्रधर रजवार, मैराज साईं, अहमद अंसारी, मनोज आदि थे।

पुतला फूंकते लोग।