पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भू माफिया को खदेड़ें ग्रामीण : योगो पूर्ति

भू माफिया को खदेड़ें ग्रामीण : योगो पूर्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल,जंगल और जमीन को बचाने के लिए सतनपुर पंचायत की मुखिया सुधरनी देनी की अध्यक्षता में बघराबेड़ा में सभा आयोजित की गई। इस सभा में सर्वसम्मति से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के माध्यम से वनभूमी को हर हाल में भूमाफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए हरवे हथियार से लैस होकर समाहरणालय के समक्ष जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा। इस सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ति ने कहा कि बांधगोड़ा सतनपुर के जंगल और पहाड़ी पर भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि पड़ी हुई है। जिसे वह फर्जी कागजातों दस्तावेजों के आधार पर लेना चाहेंगे। जिला परिषद सदस्य लिलि जसिंता जोजो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के सवाल को जिला परिषद् की बैठक में जोर शोर से उठाया जाएगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रंजीत गिरि ने कहा कि ग्रामीण अगर जल, जंगल और जमीन को नहीं बचाते हैं तो पर्यावरण का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा जिसे आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। इस सभा को बोकारो जिला संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र रवानी, बांधगोड़ा पंचायत की मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया संघ के महासचिव सुधीर मंडल ने भी संबोधित किया। मौके पर बीरबल सिंह, विजय घटवार, रेगों विरूआ, नंदलाल सिंह, हीरालाल हांसदा, जगदीश मांझी, राजकुमार मांझी, सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।