बोकारो. बीएससिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 सी, आवास संख्या-2122 निवासी ललन शर्मा के
मोबाइल पर किसी अज्ञात ने फोन कर कहा कि वे भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी बोल रहे हैं।
आपके एटीएम कार्ड का रिन्युवल करना है। इसलिए आप अपने एटीएम का कोड पिन नंबर बता दें। इसे सुनते ही शर्मा ने कोड पिन नंबर बता दिया। इसके बाद उक्त तथाकथित अधिकारी ने कहा कि इस एटीएम के गारंटर के रुप में एक-दूसरे एटीएम का पिन और कोड नंबर बता दें।
इसके बाद भुक्तभोगी ने पुन: अपने बैंक आफ इंडिया के एटीएम का कोड पिन नंबर बता दिया। इसके बाद उनके एसबीआई एकाउंट से 11,500 रुपये तथा बीओआई के एकाउंट से तीन हजार रुपये निकाल लिए गए।