टाइगर मोबाइल में दिखेंगे नए चेहरे
बोकारो. शहरमें दिखनेवाले टाइगर मोबाइल के जवान अब उग्रवाद प्रभावित झुमरा क्षेत्र में अपना योगदान देंगे। फिलहाल 40 जवान टाइगर मोबाइल में कार्यरत हैं। जिनका तबादला कर झुमरा, रहावन और पचमो आदि क्षेत्र में भेजा जा रहा है। उनकी जगह पर झुमरा क्षेत्र में कार्यरत जवानों को बोकारो वापस बुलाकर टाइगर मोबाइल की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इधर कुछ दिनों से टाइगर मोबाइल की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर तबादला जरुरी होता है। इसलिए उनलोगों का तबादला किया जा रहा है।