तेनुघाट हाजत की सुरक्षा बढ़ाई गई
गोमिया. बोकारोकोर्ट हाजत से दो कैदियों द्वारा सेंध मारकर फरार होने के बाद तेनुघाट कोर्ट हाजत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसका निर्देश बोकारो के एसपी जितेंद्र सिंह ने दिया है। फरार दोनों शातिर कैदियों में सुदन सिंह उर्फ बाबा वर्ष 2008 में तेनुघाट जेल से भी फरार हो गया था। उक्त घटना के बाद तेनुघाट कार्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।