- Hindi News
- रोजगार देने वाले ही कर रहे हैं पलायन : अशोक
रोजगार देने वाले ही कर रहे हैं पलायन : अशोक
राष्ट्रीय मानचित्र में स्थान रखने वाला बोकारो दिनोंदिन तीव्र गति से अपनी चमक खोता जा रहा है। लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार देने वाले बोकारो से लोग पलायन कर रहे हैं। यह कहना है जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी का। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि बोकारो के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहें हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों के निकम्मेपन और विजन के अभाव में यहां का विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं के निराकरण के लिए जदयू ईमानदारी से संघर्ष करते रहा है। चौधरी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव निकट है। इसके लिए जदयू के सदस्य चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। तैयारी से आत्मविश्वास बढ़ता है। तैयारी का मतलब है अपनी गलतियों से सीख लेना। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को इसके लिए सेक्टर 12 क्लब में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।
पत्रकारों को संबोधित करते अशोक चौधरी।