पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा के समर्थन में राजकुमारी किन्नर

वृद्धा के समर्थन में राजकुमारी किन्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीतुडीह निवासी वृद्ध विधवा कुसुम देवी ने अपनी छोटी बहू सबिता और पुत्र मनमोहन मिश्रा पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा इसकी शिाकयत लेकर थाना प्रभारी के पास जाने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। साथ ही इन सभी के अलावा अपनी बहू के पिता और भाई के खिलाफ सीजेएम की अदालत में सूचना संख्या 756/14 दर्ज कराया है। सूचना दर्ज कराने में राजकुमारी किन्नर के साथ उनके अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि उनकी बहू सबिता अपने भाई सुधीर को बुलाकर मारपीट आैर गाली गलौज करती है। झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देने की धमकी देती है। आवेदिका ने बताया कि इससे संबंधित एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार में भी दिया था। इस सुलहनामे के बाद कि आवेदिका दोनों पोते का भरण पोषण करने के लिए तैयार थी। इसी शर्त पर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली। शिकायत वापस लेने के बाद बहू उसे फिर से तंग करने लगी और माराफारी थाना प्रभारी के पास जाकर उसकी शिकायत की। आवेदिका ने कहा है कि थाना प्रभारी ने अभद्रता से पेश आते हुए जेल भेज देने की धमकी दी। जब डीएलएसए में किए गए सुलहनामे को दिखाया तो उन्होंने उसे भी फाड़ देने की धमकी देते हुए सारी संपत्ति बहू को देने के लिए कहा। इस घटना के बाद वह अपनी फरियाद लेकर महिला समिति की जिलाध्यक्ष राजकुमारी किन्नर के साथ थाना पहुंची।

पीडि़ता के साथ राजकुमारी किन्नर के सहयोगी।