19 तक मनाया गया हिंदी सप्ताह
बोकारो . यूनाइटेडइंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सिटी सेंटर स्थित मंडल कार्यालय में हिंदी सप्ताह 19 सितंबर तक मनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के मंडल प्रबंधक रणविजय कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को कार्यालय परिसर से हिंदी सप्ताह समारोह की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत टिप्पण लेखन प्रतियोगिता, अनुवाद लेखन, सामान्य ज्ञान लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।