- Hindi News
- युवाओं की सहभागिता से ही होगा विकास : समरेश
युवाओं की सहभागिता से ही होगा विकास : समरेश
फोरलेन में किसी को नहीं उजड़ने देंगे : समरेश
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेश पर बोकारो जिले में बनने वाले फोरलेन और नए बाईपास का दोबारा सर्वे कराकर उसे स्वीकृति दी गई है। इसमें जोधाडीह मोड़ वासी किसी भी व्यक्ति का घर या व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं उजड़ेगा। यह कहना है बोकारो के विधायक समरेश सिंह का। वे जोधाडीह मोड़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामगढ़ से बोकारो तक फोरलेन को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। नए बाईपास के लिए भी सर्वे हो चुका है। एनएच 32 में जोधाडीह मोड़ में फोरलेन बनने से अधिकतर लोग उजड़ जाते, इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। फ्लाईओवर में भी 150 फीट तक सड़क किनारे के लोग प्रभावित होते, इसलिए केंद्रीय मंत्री मंत्री नितीन गडकरी के आदेश पर दोबारा सर्वे किया गया और फ्लाईओवर की योजना स्थगित कर 100 फीट चौड़ी सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए नक्शा और प्रारूप तैयार कर एनएच के डायरेक्टर प्रोजेक्ट और बोकारो डीसी ने स्वीकृति देते हुए विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 100 फीट सड़क बनने से किसा भी व्यक्ति का मकान या फिर कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नई स्वीकृति से भूतनाथ मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं होगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चौबे, समाजसेवी केडी शर्मा, मनोज राय, वार्ड पार्षद मंतोष पाठक, राजेश सिंह, निरजंन आदि लोग उपस्थित थे।
पत्रकारों को जानकारी देते समरेश सिंह अन्य।