पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएन सिंह बने समिति के सदस्य

पीएन सिंह बने समिति के सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो . सेक्टरएक सी स्थित भाजपा कार्यालय में घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सांसद पीएन सिंह को कई समितियों के सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सांसद सिंह को रेलवे मंत्रालय कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य, वाइलेशन प्रोटोकाल नोर्म्स कंटेम्प्ट बिहेवियर गर्वमेंट आफिसर्स सह लोकसभा सदस्य कमेटी के सदस्य, लोकसभा की बैठकों में सभी सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति का सदस्य सहित कोयला और इस्पात मंत्रालय के स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि उनके सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में रोहित लाल, कृष्ण कुमार, राजीव, कमलेश आदि के नाम शामिल हैं।