तीन नए पथ निर्माण को स्वीकृति
कसमार . स्थानीयविधायक माधवलाल सिंह की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग से कसमार एवं पेटरवार प्रखंड में तीन नए पथ निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। विधायक सिंह के निजी सचिव अनंत कुमार ने शनिवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि कसमार प्रखंड अंतर्गत मुरहुलसूदी पंचायत के चौड़ा गांव में आरइओ रोड से देशवल गांव तक 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से सवा तीन किमी, हिसीम पंचायत के केदला लिप्सी मोड़ से गुमनजारा सीमा गोला प्रखंड तक 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से करीब 4 किमी तथा बोकारो-रामगढ़ मुख्य पथ 23 लुकइया मोड़ से प्राथमिक विद्यालय बांगा तक 82 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किमी पथ निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग से मिली है। विधायक सिंह ने उक्त तीनों पथों के निर्माण की अनुशंसा की थी।