खेडिया की पुस्तक हैज लव का विमोचन
बोकारो | चासस्थित मारवाड़ी धर्मशाला में युवा लेखक राम खेडिया की पुस्तक हैज लव एन एंड का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण, जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष रमेश सिंह, हेल्पिंग हैंडस के संस्थापक गोपाल मुरारका, मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रयाग केजरीवाल ने युवा लेखक के प्रयासों की सराहना की। इस पुस्तक का प्रकाशन वीएल मीडिया सोल्यूशन, दिल्ली द्वारा किया गया है। इस अवसर पर लेखक खेडिया ने बताया कि यह किसी व्यक्ति विशेष की प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि आधुनिक युवा वर्ग की प्रेम कहानी है। युवा पाठक अगर इस पुस्तक में अपने आप को खोज सकें तो उनका परिश्रम सार्थक होगा। इस अवसर पर विनोद खेडिया, सैंकी सिंह, सिद्धांत सिंह, शानू, सौरभ जोरसिया, राज केजरीवाल आदि उपस्थित थे।
पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।