पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह का स्थापना दिवस मनाया गया

समूह का स्थापना दिवस मनाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | श्रीसर्वेश्वरी समूह का 54 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस क्रम में समूह के सदस्यों ने प्रभात फेरी कर नगर को सर्वेश्वरी त्वम पाहियाम शरणागतं से गुंजायमान किया। समूह की ओर से नगर के विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा चर्च के सामने झाड़ू का वितरण किया गया। इसके साथ ही सेक्टर चार स्थित साईं अस्पताल में इलाजरत रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया। आश्रम परिसर में ध्वज पूजन, गुरु पूजन तथा सर्वेश्वरी पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभू सहाय की अध्यक्षता में अघोरेश्‍वर भगवान राम के दर्शन एवं सर्वेश्वरी समूह के महत्व पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारा में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।