पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनजीओ प्रशिक्षण केंद्र में हंगामा गुस्साई महिलाओं ने की तोड़फोड़

एनजीओ प्रशिक्षण केंद्र में हंगामा गुस्साई महिलाओं ने की तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> तीन माह के प्रशिक्षण की बात कर 10 दिन में ही भाग गया

> महिलाओं ने डीसी से की शिकायत

भास्करन्यूज|बोकारो

बेरोजगारयुवतियों और महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका और पर्यवेक्षिका में बहाली का सपना दिखाकर एक एनजीओ ने ठग लिया। प्रशिक्षण लेकर बहाली में प्राथमिकता दिलाने का विज्ञापन एक अखबार में छपवाकर एनजीओ ने बड़ी चालाकी से महिलाओं को ठगा।

बाईपास रोड स्थित गणपति अपार्टमेंट में अन्नपूर्णा यूथ सोसायटी ने सेविका सहायिका में बहाली कराने से पहले प्रशिक्षण दिलाने का कार्यक्रम शुरू किया। इसमें लगभग 170 महिलाओं ने नामांकन कराया। सभी महिलाओं से तीन महीने के प्रशिक्षण के नाम पर दो- दो हजार रुपये लिये गये। 10 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू किया गया और 20 सितंबर तक चलाया। 22 सितंबर को जब महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आई तो केंद्र में ताला लटक रहा था और नोटिस लिखा था कि किसी कारण से अभी प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। एनजीओ के प्रशिक्षक और अन्य लोगों को फोन करने पर मोबाइल बंद बता रहा था।

डीसी से की शिकायत

प्रशिक्षणकेंद्र में तोड़फोड़ के बाद महिलाओं ने इसकी शिकायत डीसी उमाशंकर सिंह से की। महिलाओं ने डीसी को दिए आवेदन में कहा है कि उक्त एनजीओ द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रशिक्षण के नाम पर दो- दो हजार रुपये लिए गए हैं। एनजीओ के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने नामांकन किया था। 10 दिन प्रशिक्षण देने के बाद केंद्र में ताला बंद कर दिया है। महिलाओं ने शर्मा पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशिक्षण केंद्र में तोड़ फोड़ करती महिलाएं।