मिले 31 हजार बोनस : विजय
बोकारो | युवामजदूर संघ के सेक्टर दो स्थित प्रधान कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान यूनियन के महामंत्री विजय कुमार ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत सभी मजदूरों को 31 हजार रुपए बोनस मिलना चाहिए। अगर एनजेसीएस के नेताओं में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो वे सभी इस्पातकर्मियाें को कम से कम 31 हजार रुपए बोनस के रूप में दिलवाने का काम करें। लेकिन एनजेसीएस नेताओं की यह पुरानी आदत है कि वे मजदूरों के बीच चर्चा में कुछ कहते हैं, जबकि एग्रीमेंट के समय नई दिल्ली में कुछ और करते हैं। इस बार भी ऐसा हुआ तो युवा मजदूर संघ द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।