वैष्णो देवी के लिए जत्था रवाना
बोकारो|जय माता दी सामाजिक संस्था के बैनर तले बोकारो के सेक्टर चार से श्रद्धालुओं का एक जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्था के सभी सदस्य धनबाद से ट्रेन से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए। इसमें मुन्ना, रामानंद शर्मा, छोटू, विशू, अजीत, अमित, गुड्डू, संचित, किशन राज तथा भाजपा एवं नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के प्रवक्ता घनश्याम नारायण, अंजू, दिव्या राय, शशि सिंह, अमन, साक्षी आदि मौजूद थे।