नरेंद्र मोदी सेना ने किया भिक्षाटन
बोकारो | नरेंद्रमोदी सेना के नेतृत्व में सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर में भिक्षाटन किया गया। जिसे जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ित राहत कोष में भेजा जाएगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय सदस्य झारखंड महथा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जितने भी स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों राजनीतिक दलों से यह आह्वान करते हैं कि वे भी इस कार्य में आगे आएं। बाढ़ से जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही हुई है। इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर योगदान सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय सदस्य उपेंद्र पांडेय, विश्वजीत सिंह, निरंजन पांडेय, प्रेम कुमार, राहुल मंडल, सुजीत सिंह चौधरी आिद मौजूद थे।