सिम्पली स्माइल ने किया धन संग्रह
बोकारो | जम्मू-कशमीरके बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ समाजसेवी संस्था सिम्पली स्माइल की ओर से चास में धन-संग्रह किया गया। धन-संग्रह का काम संस्था के अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव अजय सिंह, निरंजन, अमरजीत गुप्ता, अवधेश कुमार, किशुन कुमार, लिलटु सरकार आदि मौजूद थे।