कोयलांचल में शराब कारोबारियों की चांदी
बेरमोअनुमंडल के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब बिक्री करने वालों की चांदी हो रही है। इसमें चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली का दो बड़ा माफिया, पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली का दो शराब माफिया, पेटरवार प्रखंड के बुटनाडीह (पिछरी) का एक बड़ा शराब माफिया सहित अन्य कई शराब माफिया सक्रिय हैं। ये लोग पंजाब सहित अन्य स्थानों के कैग लगे हुए अवैध शराब के बोतलों को लाकर बेरमो कोयलांचल में खपाने का काम कर रहे है। इसी तरह चंद्रपुरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री हो रही है। चंद्रपुरा एवं दुगदा थाना पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अंदर अवैध शराब से लदी तीन गाड़िया तथा 5 अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर अवैध शराब की बिक्री की पुिष्ट की है। ज्ञात हो कि दुगदा के गोलाईं, मार्केट, डाऊन काॅलोनी, दामोदा के टी मोड़, करमाटांड, बोकारो झरिया एवं तरानारी, तेलो के बाजारों के होटलों एवं गुमटीयों अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जाती है। उत्पाद विभाग द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इन क्षेत्रों में धनबाद अन्य जिलों से अवैध शराब कारोबारियों द्वारा अंग्रेजी शराब खपाया जाता है।