बढ़ा हुआ मानदेय देने की मांग
ललपनिया| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र गोमिया में एनआरएचएम के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में अप्रैल माह से 10 फीसदी बढोतरी की गई है। उक्त बढ़ी हुई राशि गोमिया सहित बोकारो जिला के स्वास्थ्यकर्मियों को छोड़कर पूरे राज्य के एनआरएचएम कर्मी को मिल रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बोकारो के सिविल सर्जन से बढा हुआ मानदेय का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है।