प्रह्लाद अध्यक्ष जगदीश बने सचिव
बोकारो| पुंडरूगांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया धीरेंद्र नाथ मिस्त्री ने की। बैठक के दौरान युवा संगठन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रह्लाद कुम्भकार, सचिव जगदीश दसौंधी, उपाध्यक्ष शिवसाधन गोस्वामी, उपसचिव अर्जुन सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह चौधरी और सह कोषाध्यक्ष हीरालाल प्रमाणिक को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य में अर्जुन आदि का शामिल किया गया है।