पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विस्थापितसंयुक्त परिवार की ओर से आहूत दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी त्रिपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित हो गई। संयुक्त परिवार ने विस्थापितों को नियोजन की मांग को लेकर 23 और 24 सितंबर को आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की थी। सोमवार को अपर समाहर्ता डा. संजय सिंह के नेतृत्व में जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापित संयुक्त परिवार के प्रतिनिधियों ने अगले निर्णय तक के लिए आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

त्रिपक्षीय वार्ता में जिला प्रशासन के अधिकारी, बीएसएल के ईडी शितांशु प्रसाद, जीएम पीएंडए बी के ठाकुर, एजीएम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं विस्थापितों की ओर से सभी संगठन के एक-एक प्रतिनिधि शामिल थे। त्रिपक्षीय वार्ता में अपर समाहर्ता ने बोकारो प्रबंधन के विस्थापितों के लिए तैयार प्रारूप की जानकारी दी। विस्थापित प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रारूप को मानने से इनकार कर दिया। एक मुश्त 20 हजार विस्थापितों को चतुर्थ श्रेणी एवं योग्यतानुसार अन्य श्रेणी में नियुक्ति की मांग की। विस्थापितों की बातों को मानते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि इसके लिए दुर्गापूजा के पूर्व पुन: त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई जाएगी।

इसमें प्रबंधन के आलाधिकारी, डीपीएलआर एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अपर समाहर्ता ने कहा कि बीएसएल के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ वार्ता में पहुंचे। वार्ता के बाद विस्थापितों ने कहा कि अगली बैठक में होने वाले निर्णय के अनुरूप आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम किया जाएगा। वार्ता विफल होने पर आंदोलन किया जाएगा।

वार्ता में उपस्थित विस्थापित अन्य।