प्रतियोगिता में जैप के जवानों का दबदबा
13वींझारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता मेंं झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सेक्टर 12 स्थित जैप के तत्वावधान में चल रही पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन जैप के जवानों ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अढ़त बना ली है। कोयला प्रक्षेत्र के जवानों 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों में बोकारो के श्याम कुमार, रांची के मनीष लांबा, कंबोज पुन आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता में अब तक हुए मुकाबले में बोकारो जिला बल के श्याम कुमार विवेक लाल, जैप1 रांची के मनीष लांबा, कंबोज पुन, जैप 5 देवघर के बबन सिंह ने दो दो स्वर्ण पदक जीता है।
प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्रतिभागी।