पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापूजा में दिखेगा तकनीक और श्रद्धा का अनूठा संगम

दुर्गापूजा में दिखेगा तकनीक और श्रद्धा का अनूठा संगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. इस वर्ष दुर्गापूजा में सेक्टर तीन थाना मोड़ की प्रतिमा आकर्षक और मनभावन होगी। इस वर्ष यहां तकनीक और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सेक्टर चार एफ में माता दुर्गा की पूजा आराधना पूरे भक्तिभाव से होती है। यहां के पंडाल की चौड़ाई 60 फीट और ऊंचाई 70 फीट होगी।

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा समिति सेक्टर तीन थाना मोड़ की ओर से इस बार पूजा को आकर्षक और भव्य बनाने में पूरी कमेटी के सदस्य लगे हुए हैं। यहां का पूजा पंडाल सोमनाथ मंदिर के प्रारुप का बन रहा है।
यहां माता दुर्गा की प्रतिमा विद्युत स्वचालित मूर्ति में माता दुर्गा अपने त्रिशूल से महिषासुर का वध करती दिखेंगी। भगवान गणेश उनका वाहन चूहा चलता हुआ दिखाई देगा। वहीं कार्तिकेय भगवान का वाहन मोर भी चलता दिखेगा। इस बार पूजा में लगभग 3.50 लाख रुपये का खर्च हो रहें हैं। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सुजीत शर्मा, लालबाबू, रामाश्रय साह, वीरेंद्र प्रसाद, धर्मनाथ, राजेश, मुकेश, चुन्नू आदि की भूमिका है।

सेक्टर तीन में विद्युत चालित प्रतिमा

सेक्टर चार एफ में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना पूरे भक्ति भाव से की जाती है। यहां वर्ष 1996 से प्रतिवर्ष पूरे श्रद्धा से पूजा की जाती है। यहां प्राकृतिक दृश्य वाला पंडाल बन रहा है। पंडाल की चौड़ाई 60 ऊंचाई 70 फीट होगी। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष सुधीर कुमार झा, कृष्ण मोहन सिंह, अनूप निधि, राजीव, राहुल, एसके भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार, संजय सिन्हा, विनोद कुमार, रतनलाल सिंह, आरबी साहू, प्रेम झा, चंदा वर्णवाल, शुभ श्री दास, श्वेता सिंह आदि की भूमिका रही।

कैंप दो में इस वर्ष पूजा पंडाल में ग्रामीण परिवेश का दृश्य दिखेगा। जिसे देखते ही लोगों को सहज ही ग्रामीण जीवन की याद जाएगी। बंगला विधि-विधान से पूजा होगी। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष मंतोष ओझा, सचिव आदित्य चौहान, सदस्यों में विक्की, विनय, मनीष, कमलेश, रवि, अमरेंद्र, मुक्ति, विजय और शहजादा लगे हुए हैं। तीन अक्टूबर को खिचड़ी महाभोग का वितरण यहां किया जाएगा।