पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष वोटिंग को लेकर संकल्पित

निष्पक्ष वोटिंग को लेकर संकल्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजूडीह| बोकारोजिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर संकल्पित है। उक्त बातें चंदनकियारी विस निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार राय ने चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय में कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 90 फीसदी मतदाताओं के बीच वोटर स्लिप उपलब्ध करा दी गई है। लगभग सभी बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस को चार जोन में बांटा गया है निष्पक्ष चुनाव के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करने का काम किया गया है। पदाधिकारी ने यहां सक्षम पदाधिकारी से मिलकर चुनाव संबंधित कई जानकारी ली दिशा निर्देश दिया।