गरीब पहचानें वोट की ताकत : राम
बोकारोके अधिकतर क्षेत्रों में दुर्दशा है। आज भी लोग विवश हैं समस्याओं से जूझने के लिए। सेवा संस्कार कोई भावना, मानवता को आधार बनाया। यहां के जनप्रतिनिधियों ने निर्मूल बातों को स्पष्टवादिता का नाम दिया और लोगों के साथ धोखा करने का काम किया। यह बातें बोकारो विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार देवानंद राम ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को सारी सुविधाएं जैसे सड़क, स्वच्छ पानी, स्कूल, उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। राम ने सोमवार को जनसंपर्क में कहा कि गरीब, दबे कुचले, दलित, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ों को अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है। सबको एकजुट होकर हाथी छाप पर वोट देना होगा।
जनसंपर्क अभियान में लोगों से संपर्क करते बसपा प्रत्याशी।