पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों, खटालों में सुविधाएं पहली प्राथमिकता

गांवों, खटालों में सुविधाएं पहली प्राथमिकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोजनता दल यू के प्रत्याशी अशोक चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरा में उन्होंने राधागांव, झोपड़ो, बनसिमली, चैनपुर, गुडगुड़ी, धर्मपुरा, करहरिया, कटका, तेलीडीह तथा दुंदीबाद के सटे खटालों एवं झुग्गी, झोपड़ी में रहने वाले लाेगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने कहा कि आजादी के 67 वर्ष बाद भी इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि सारे इलाके में पेयजल, सड़क, बिजली, स्कूल और चिकित्सा सुविधा बिल्कुल ही बदहाल है। जदयू प्रत्याशी ने कहा कि जीते हुए जनप्रतिनिधियों ने आज तक यहां के भोले भाले लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने यहां के जनता से चुनाव में वोट तो लिया पर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। फलस्वरूप यहां के लोगों के हालात आज तक बिगड़े हुए हैं। चौधरी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें एक मौका देती है, तो वह प्राथमिकता के आधार पर पेयजल, शौचालय,बिजली, स्कूल आदि की व्यवस्था करेंगे। जनसंपर्क अभियान और जनसभा में जदयू प्रत्याशी अशोक चौधरी जहां जहां गए वहां पर उनका स्वागत किया गया। चौधरी ने कहा की आप लोग एक मौका देंगे तो न्याय के साथ विकास कर दिखाएंगे। दौरा में सुभाष महतो, नेपाल महतो, पानु महतो, तुलसीदास, कन्हैया सिंह, जनार्दन चौधरी, विजय यादव, संतोष कुमार, पिंटू यादव, मोहम्मद आलम, जिलानी, अंजूम, गिरीश शर्मा, धर्मेन्द्र ,अर्जुन रजवार ,बलदेव रजवार, शेषनाथ सिंह, राजू यादव आदि शामिल थे।

जनसंपर्क अभियान चलाते जदयू प्रत्याशी अशोक चौधरी।