पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए राजद को वोट दें

विकास के लिए राजद को वोट दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोविधानसभा के राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव ने राजद के वरीय नेता अरशद अली के नेतृत्व में कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में वे आजाद नगर, बीएसएल एलएच, झोपड़ी कालोनी, बांसगोड़ा, रीतुडीह, मखदुमपुर, सिजुआ, राजेंद्र नगर, सोनाटांड गए। इस दौरान राजद प्रत्याशी यादव ने कहा कि वर्ष 1977 से वर्तमान समय तक तीन प्रतिनिधियों में खासकर दो प्रतिनिधि ऐसे मिले जो विकास काम नहीं किए। वहीं गांवों में जाकर सिर्फ बाहरी-भीतरी जाति के नाम पर वोट की राजनीति करते रहे। एक प्रत्याशी तो हर बार अपना आखिरी चुनाव लड़ने की बातें करते रहते हैं। इस तरह वे विधानसभा के साथ ही लोकसभा का चुनाव भी लड़ते हैं। इसलिए इस बार चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर वोट देकर विजयी बनाएं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी विदेशों में जाने से तीन लाख रुपये का कपड़ा पहनते हैं, वे गरीब, शोषित दलित का विकास क्या करेंगे। एक गवैया जो अभी सांसद बने हुए हैं, वे गाना गाकर चले गए। लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर चार मजदूर मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आमसभा नौ दिसंबर को होगी। इस मौके पर बिहार प्रदेश महासचिव सुभाष प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, व्यास कुमार प्रसाद, अभय सिंह, अरविंद सिंह, पतंग साह, उमेश साह, इजराइल, राजाबाबू ़आदि मौजूद थे।

क्षेत्र में जनसंपर्क करते राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव।