पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 को तय होगा चुनाव का नतीजा : समरेश

11 को तय होगा चुनाव का नतीजा : समरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> समरेश के समर्थन में आए किम्स महामंत्री राजेंद्र सिंह

> 11 को मजदूर मैदान में आक्रोश महारैली

भास्करन्यूज|बोकारो

11दिसंबर को मजदूर मैदान में आक्रोश महारैली होगी। यह रैली अब तक के सभी चुनावी रैलियों को पीछे छोड़ते हुए इस चुनाव का नतीजा तय करेगी। यह कहना है बोकारो विस सीट के निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह का। वे प्रेस सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बोकारो के मजदूरों, विस्थापित और बुद्धिजीवियों के अस्तित्व की लड़ाई है। बोकारो से प्रेम करने वाले लोगों की लड़ाई है। इसलिए सभी कार्यकर्ता 12 और 13 दिसंबर को अपने-अपने बूथ पर रहेंगे और 14 दिसंबर को अधिक संख्या में अपने पक्ष में मतदान कराएंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो को दिल्ली ने भले ही छोड़ दिया, लेकिन समरेश नहीं छोड़ सकते। यहां के विस्थापितों की बहाली, बीएसएल को 10 मिलियन टन बनाना, बोकारो में इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज बनाना, बोकारो और चंदनकियारी के बीच एम्स बनाना उनका सपना है। इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने के लिए बोकारो की जनता को एकजुट होकर मतदान करना होगा। इस अवसर पर हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने इस चुनाव में समरेश को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि समरेश ही एकमात्र योग्य प्रत्याशी हैं। मजदूर हित में उन्हें जिताना जरूरी है।

कार्यकर्ता निकालेंगे कल से टार्च रैली

समरेश ने कहा कि 11 दिसंबर की आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए नौ और 10 दिसंबर को कार्यकर्ता टार्च रैली निकालेंगे। मोटरसाइकिल जुलूस में टार्च लेकर कार्यकर्ता बोकारो के सभी सेक्टरों और चास के सभी वार्डों सहित विस्थापित गांवों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह टार्च रैली का दृश्य अभिनव होगा।

प्रेस कांफ्रेंस करते निर्दलीय प्रत्याशी समरेश सिंह।